July 16, 2026

7 किताबें, 7 सीजन और 10 साल का जादू, आ रही है Harry Potter Series, देखें नई स्टार कास्ट और रिलीज डेट


दशकों तक किताबों और फिल्मों के जरिए जादुई दुनिया का एहसास कराने वाले हॉगवर्ट्स स्कूल के दरवाजे एक बार फिर खुल चुके हैं, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर नही …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 05:50:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 05:50:28 PM (IST)

2026 में शुरू होगी HBO की नई सीरीज।

HighLights

  1. 2026 में शुरू होगी HBO की नई सीरीज।
  2. देखें नई स्टार कास्ट और रिलीज डेट।
  3. टीजर ने बनाया नया महारिकॉर्ड।

एंटरटेनमेंट डेस्क। नॉस्टेल्जिया के साथ दर्शकों को लुभाने का तरीका सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक प्रचलित है, तभी तो एक पूरी पीढ़ी को अपना दीवाना बनाने के बाद Harry Potter Series दोबारा लौट रही है। महज एक सप्ताह के भीतर इंटरनेट मीडिया पर चर्चा है बस उस जादू की जो एक बार फिर छाने को तैयार है।

दशकों तक किताबों और फिल्मों के जरिए जादुई दुनिया का एहसास कराने वाले हॉगवर्ट्स स्कूल के दरवाजे एक बार फिर खुल चुके हैं, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि आपके लिविंग रूम की टीवी स्क्रीन पर।

टीजर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026 में होगा प्रीमियर

एचबीओ ओरिजनल हैरी पॉटर सीरीज (Harry Potter Series) का प्रीमियर क्रिसमस 2026 में होने जा रहा है। हाल ही में जारी हुए पहले टीजर ने दुनिया भर में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। टीजर सामने आने के महज 48 घंटों के भीतर इसे 277 मिलियन से अधिक बार देखा गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। यह आंकड़े बताते हैं कि जादुई दुनिया के प्रशंसकों का उत्साह आज भी कम नहीं हुआ है।

किताबों के अनकहे पन्ने अब आएंगे सामने

इस सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा इसकी नई स्टार कास्ट और विस्तार को लेकर है। फिल्मों के विपरीत, जहां समय की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण उपकथाओं (subplots) को छोड़ दिया गया था, यह सीरीज प्रत्येक किताब को एक पूरे सीजन के रूप में पेश करेगी। इसका मतलब है कि प्रशंसक अब उन बारीकियों और किरदारों को देख पाएंगे जो फिल्मों में जगह नहीं बना पाए थे। सात किताबों पर आधारित यह सात सीजन की लंबी यात्रा होगी।

नई स्टार कास्ट और प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सीरीज को लेकर प्रशंसकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोग पुरानी यादों और मूल कलाकारों के लगाव के कारण इस नएपन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, वहीं कुछ इसे नई पीढ़ी के साथ अपनी पसंदीदा दुनिया साझा करने का बेहतरीन मौका मान रहे हैं।

टीजर में नई ‘गोल्डन ट्रायो’ की पहली झलक मिली है, जिसमें हैरी पॉटर की भूमिका में डोमिनिक मैकलागिन, रॉन वीज्ली की भूमिका में एलेस्टेयर स्टाउट और अराबेला स्टैंटन हरमायनी ग्रेंजर के किरदार में नजर आएंगी।

रिलीज डेट: क्रिसमस पर मिलेगा बड़ा तोहफा

मेकर्स ने इस सीरीज के लिए दिसंबर 2026 का समय चुना है। उनका मानना है कि हैरी पॉटर और क्रिसमस का पुराना नाता है, इसलिए यह सीरीज क्रिसमस के मौके पर प्रशंसकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा साबित होगी। फैंस अब बेसब्री से 2026 के अंत का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे एक बार फिर ‘द बॉय हू लिव्ड’ की कहानी को नए सिरे से जी सकें।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post