July 16, 2026

Anunay Sood Death: 32 की उम्र में मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत, फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 लिस्ट में आ चुका नाम


Influencer Anunay Sood Death: दुबई में रहने वाले जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का मात्र 32 वर्ष की आयु में लास वेगास में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। उनके परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की है।

Publish Date: Thu, 06 Nov 2025 12:18:22 PM (IST)

Updated Date: Thu, 06 Nov 2025 12:18:22 PM (IST)

32 साल की उम्र में मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत।

HighLights

  1. 32 साल की उम्र में मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत।
  2. फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 लिस्ट में आ चुका नाम।
  3. परिवार ने शेयर किया आधिकारिक बयान।

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुबई में रहने वाले जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का मात्र 32 वर्ष की आयु में लास वेगास में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। उनके परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की है।

परिवार ने शेयर किया आधिकारिक बयान

naidunia_image

अनुनय सूद के इंस्टाग्राम पेज पर जारी बयान में लिखा गया, ‘बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की सूचना साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम सभी से गोपनीयता बनाए रखने और परिवार की भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। कृपया निजी संपत्ति के पास भीड़ इकट्ठा करने से बचें और अनुनय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।’

लास वेगास से थी आखिरी पोस्ट

naidunia_image

बताया जा रहा है कि निधन से एक दिन पहले, बुधवार को अनुनय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लास वेगास में एक कार ब्रांड इवेंट की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने वीकेंड दिग्गजों और ड्रीम मशीनों के बीच बिताया। आप इनमें से किसे चलाना चाहेंगे?’

कौन थे अनुनय सूद

naidunia_image

अनुनय सूद एक प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर थे। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। वह अपनी शानदार ट्रैवल फोटोज़, वीडियोज और रील्स के लिए जाने जाते थे। अनुनय सूद लगातार तीन साल (2022-2024) तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल रहे।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post