July 16, 2026

भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस, गोंडी रीति-रिवाज से पुष्पांजलि अर्पित: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले- बिरसा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी – Seoni News

सिवनी शहर में गांधी चौक स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर आदिवासी समाज और सर्व समाज ने मंगलवार को बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया। समाजजनों ने गोंडी रीति-रिवाज से भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा-अर्चना की और वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष को याद करते हुए बताया कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कम उम्र में ही जनजातीय समाज को संगठित कर स्वतंत्रता और स्वाभिमान की अलख जगाई, जिसने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने भगवान बिरसा मुंडा को पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा कर युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। अंत में सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। जिलेभर में हुए आयोजन मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, बरघाट, कुरई और छपारा सहित अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी शोभारानी ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, जनकल्याण परिषद के प्रदेश महासचिव केवल सिंह परते, अखिल भारतीय आदिवासी गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन मर्शकोले सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post