July 16, 2026
TRENDING

Bhopal: मदद के नाम पर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, भागा कर ले जाने की थी तैयारी, बजरंग दल-विहिप ने बस से दबोचा


बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की सतर्कता से भोपाल की एक हिंदू महिला को बचा लिया गया। महिला की गुमशुदगी का मामला भोपाल के निशातपुरा थाने में दर्ज था। उसे भोपाल का ही फैजान लेकर बस से जा रहा था।

Publish Date: Tue, 07 Oct 2025 12:22:18 AM (IST)

Updated Date: Tue, 07 Oct 2025 12:22:17 AM (IST)

मदद के नाम पर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, भागा कर ले जाने की थी तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भौंरासा (देवास)। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की सतर्कता से भोपाल की एक हिंदू महिला को बचा लिया गया। महिला की गुमशुदगी का मामला भोपाल के निशातपुरा थाने में दर्ज था। उसे भोपाल का ही फैजान लेकर बस से जा रहा था। इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर भौंरासा क्षेत्र के टोल नाके पर रविवार रात दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

भोपाल पुलिस तलाश कर रही थी

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला लापता हुई थी और उसकी तलाश भोपाल पुलिस कर रही थी। इस बीच भोपाल के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि महिला को 22 वर्षीय फैजान खान ने प्रेमजाल में फंसाया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीहोर, देवास और इंदौर जिलों में भी संपर्क किया। भौंरासा के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दोनों बस में सवार हो सकते हैं।

रात करीब 11 बजे टोल नाके पर फोटो के आधार पर दोनों की पहचान की गई। इसके बाद बस से उतारकर उन्हें भौंरासा पुलिस को सौंप दिया गया। महिला की गुमशुदगी भोपाल में दर्ज होने के कारण भौंरासा थाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी ने महिला से बात कर समझाइश दी।

आरोपी का क्या कहना

बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं, बड़े बेटे की उम्र 11 वर्ष है। महिला ने पुलिस को बताया कि फैजान उसकी हर प्रकार से मदद करता था, इसलिए वह उसके साथ रहने को तैयार हो गई थी। वहीं फैजान ने कहा कि वह महिला के साथ नहीं रहना चाहता लेकिन महिला अड़ी है। बाद में दोनों को पुलिस टीम के साथ भोपाल भेज दिया गया।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post