July 16, 2026

बिजली कंपनी में युवाओं के लिए बड़ा मौका, सीखो-कमाओ योजना से मिल रही स्थायी नौकरी, 1040 पदों पर भर्ती जारी


मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ (एमएमएसकेवाई) युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास का बड़ा माध्यम बन रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 10:42:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 10:42:19 PM (IST)

सीखो-कमाओ योजना से युवाओं को मिल रही स्थायी नौकरी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से चमकी युवाओं की किस्मत
  2. बिजली कंपनी में ट्रेनिंग के बाद मिली नियमित सरकारी नौकरी
  3. विद्युत वितरण कंपनी में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग का बड़ा असर

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ (एमएमएसकेवाई) युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास का बड़ा माध्यम बन रही है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दो युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्थायी नौकरी मिली है।

प्रशिक्षणार्थियों को मिली स्थायी नौकरी और सफलता

ग्वालियर की आयुषी दुबे ने कंपनी में ग्रेजुएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी अनुभव और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की व अब कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियमित सेवाएं दे रही हैं। वहीं भोपाल निवासी विवेक अहिरवार ने कंपनी के आईटी सेल में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की।

उनके कार्य और लगन से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने उन्हें ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) के रूप में नियुक्ति दी। विवेक का कहना है कि योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया और परिवार को आर्थिक सहयोग देने में सक्षम किया।

योजना के तहत विभिन्न ट्रेड और रिक्त पदों का विवरण

योजना के तहत कंपनी आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दे रही है। वर्तमान में कुल 1562 स्वीकृत पदों में से 522 प्रशिक्षुओं की भर्ती हो चुकी है, जबकि 1040 पद अभी रिक्त हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनो हिंदी-इंग्लिश, कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए), सिविल इंजीनियर, आईसीटी सिस्टम मेंटेनेंस, अकाउंट एग्जीक्यूटिव और एचआर एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post