छात्राओं ने रंगोली से दिया स्वच्छता का संदेश: रायसेन नगर पालिका ने वार्ड 5, 6 और 7 में रैली निकाली; लोगों ने किया श्रमदान – Raisen News
रविवार को नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5, 6 एवं 7 में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई और व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रत
.
अभियान की शुरुआत स्वच्छता रैली से हुई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष महोदया, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। रैली के माध्यम से नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
रैली के बाद नागरिकों ने किया श्रमदान
रैली के बाद वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस सामूहिक प्रयास से वार्ड में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

छात्राओं ने रंगोली से दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी गतिविधियों का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को नगर पालिका ने पुरस्कार भी दिए।
सौजन्य से: www.bhaskar.com