July 16, 2026

छात्राओं से बेड टच करता था अकाउंटेंट, पुलिस ने सीसीटीवी में कैरी बैग देखकर व्‍यापारियों से पूछा तो पकड़ में आया


पुलिस को दो महीने से शिकायतें मिल रही थी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय रोड़ और भोलाराम उस्ताद मार्ग,विष्णुपुरी क्षेत्र में छात्राओं को स्कूटर चालक हाथ लगाकर भाग जाता था। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज निकाले।

Publish Date: Thu, 25 Sep 2025 07:24:45 PM (IST)

Updated Date: Thu, 25 Sep 2025 07:34:12 PM (IST)

छेड़छाड़ का आरोपी धराया।

HighLights

  1. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज निकाले।
  2. एक स्थान से मिले फुटेज में आरोपित के हाथ में केरी बैग नजर आया।
  3. व्यापारियों ने बताया छेड़छाड़ करने वाले युवक का नाम हरिओम है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने एक सिरफिरे को पकड़ा है जो देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपित छात्राओं के बेड टच कर भाग जाता था। पुलिस ने 50 से ज्यादा स्थानों से सीसीटीवी फुटेज निकाले। एक फुटेज में केरी बैग दिखाई दिया और आरोपित धरा गया। आरोपित का हाथ टूट गया है।

टीआई राजकुमार यादव के अनुसार पुलिस को दो महीने से शिकायतें मिल रही थी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय रोड़ और भोलाराम उस्ताद मार्ग,विष्णुपुरी क्षेत्र में छात्राओं को स्कूटर चालक हाथ लगाकर भाग जाता था। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज निकाले।

एक स्थान से मिले फुटेज में आरोपित के हाथ में केरी बैग नजर आया। पुलिस क्लाथ मार्केट पहुंची तो व्यापारियों ने बताया छेड़छाड़ करने वाले युवक का नाम हरिओम पुत्र दिनेश है।

वह क्लाथ मार्केट में ही अकाउंट का काम करता है। टीआई के अनुसार आरोपित ड्यूटी पर आते जाते वक्त छात्राओं को छेड़ता था। वह गणेशनगर क्षेत्र में किराये से रहा है।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post