July 16, 2026

छत्तीसगढ़ के चर्चित बीरनपुर कांड पर आधारित फिल्म ‘बीरनपुर फाइल्स’ तीन अप्रैल को होगी रिलीज, बालोद के पवन निभा रहे MLA ईश्वर साहू का किरदार


छत्तीसगढ़ के चर्चित बीरनपुर कांड पर आधारित फिल्म बीरनपुर फाइल्स का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 02:01:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 02:03:25 PM (IST)

HighLights

  1. विधायक ईश्वर साहू ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी
  2. केवल 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक देख सकेंगे
  3. मुख्य भूमिकाओं में पवन गांधी और शालिनी विश्वकर्मा

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुंडरदेही। छत्तीसगढ़ के चर्चित बीरनपुर कांड पर आधारित फिल्म बीरनपुर फाइल्स का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। यह फिल्म सत्य घटनाओं को जीवंत करती हुई तीन अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म में बालोद जिले के प्रतिभाशाली कलाकार पवन गांधी, छत्तीसगढ़ के विधायक ईश्वर साहू के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

विधायक ईश्वर साहू ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी

हाल ही में विधायक ईश्वर साहू ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी, जिसमें वह अपने संघर्षों और परिवार के साथ हुई घटनाओं को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म जनता को सच्चाई से अवगत कराएगी।

केवल 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक देख सकेंगे

फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे केवल 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जाएगा। पवन गांधी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिल्म में बीरनपुर कांड के कई अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है, जिनसे लोग अब तक अनजान थे।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post