July 16, 2026

CM सैनी ने सुना पंजाबी सिंगर सरताज का गाना: बोले-हम आपकी पूरी मदद करेंगे; सरकार गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों को आगे बढ़ा रही – Haryana News


चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में पंजाबी सिंगर सरताज के गीत की प्रस्तुति देखते सीएम नायब सैनी।

चंडीगढ़ स्थित में स्थित सीएम आवास पर पंजाबी सिंगर सतविंदर सरताज ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने सरताज द्वारा फिल्माया गया गाना हिंदी की चादर की प्रस्तुति भी देखी। सीएम सैनी ने कहा, हमारी सरकार अपने गुरुओं की शिक्

.

हरियाणा सरकार भी हमारे गुरुओं की प्रेरणा से सभी नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सीएम ने पंजाबी सिंगर से गुरुओं से संबंधित गानों को लेकर हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

पंजाबी सिंगर सरताज से मिलते हरियाणा सीएम नायब सैनी।

सीएम ने गीत की सराहना की

प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और आध्यात्मिक जीवन पर आधारित अपना भावपूर्ण गीत ‘हिंद दी चादर’ मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गीत की गहराई और संदेश की सराहना करते हुए कहा कि सतिंदर सरताज ने अपनी कला के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत कर दिया है।

सरताज बोले- गुरुओं की विरासत है ये गीत

सरताज ने कहा कि यह गीत “हिंद दी चादर” गुरु तेग बहादुर जी की उस महान विरासत को नमन है। जिन्होंने धर्म, मानवता और सच्चाई की रक्षा के लिए अपना सिर कटा दिया, लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस मौके पर सीएम सैनी ने कलाकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे गीत नई पीढ़ी को अपने इतिहास और गुरुओं के मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

(सौजन्य से): www.bhaskar.com

Related post