धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया: महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत को पद्मश्री; मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया
- Hindi News
- National
- Padma Awards 2026 Winners List Update; Rohit Sharma Alka Yagnik Dharmendra | Shibu Soren
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया।
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।
साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं।
पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजनीवेल को भारत में पारंपरिक मार्शल आर्ट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने जाने से पहले उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया।
धर्मेंद्र और पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार

जब हेमा ने यह सम्मान रिसीव किया तो उनकी बेटी आहना की आंखों से आंसू छलक उठे।

हेमा मालिनी ने फिल्म स्टार धर्मेंद्र की जगह अवार्ड रिसीव किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती पीयूष पांडे को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उनकी पत्नी नीता जोशी ने अवार्ड रिसीव किया।
के. पजनीवेल ने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया

के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया।

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को 90 वर्ष की उम्र में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला।
पद्म पुरस्कार सेरेमनी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
12:29 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को पद्मश्री
अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
12:25 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को देश भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
12:20 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री
सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
12:17 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
के. पजनीवेल ने पद्मश्री मिलने के बाद पीएम मोदी के पैर छुए
पुडुचेरी के सिलंबम (मार्शल आर्ट) खिलाड़ी के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूए।
12:13 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
UGC के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को पद्मश्री
यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला।
12:11 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती दिवंगत पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
12:09 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री मिला
12:06 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
5 हस्तियों को पद्म विभूषण
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड की घोषणा की गई है।

12:06 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण
मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा।

12:05 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा-हरमनप्रीत समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री
एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

12:00 PM25 मई 2026
- कॉपी लिंक
एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिला
(सौजन्य से): www.bhaskar.com
