दमोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली: इलाज के दौरान मौत, फसल कटाई के ठेके को लेकर विवाद; आरोपी गिरफ्तार – Damoh News
छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई को मारी गोली।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के खमरिया गांव में सोमवार सुबह एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोली मार दी।
.
मृतक बिहारी पटेल (50) और उनका छोटा भाई वीरन उर्फ रघुवीर पटेल दोनों खेतिहर मजदूर थे। बिहारी पटेल ने गांव के सुख सिंह की उड़द फसल की कटाई का ठेका कम दाम पर ले लिया था। इस बात को लेकर रविवार रात दोनों भाइयों के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई। रात में मामला शांत हो गया।
फसल की कटाई को लेकर हुआ विवाद
सुबह जब बिहारी पटेल फसल कटाई के लिए जा रहे थे, तब रास्ते में वीरन ने लाइसेंसी बंदूक से उनके सीने में गोली मार दी। मृतक के बेटे प्रकाश पटेल ने पिता को हटा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसडीओपी प्रिया सिंधी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। मृतक के बेटे प्रकाश ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी गिरफ्तार हो गया है।
अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसडीओपी प्रिया सिंधी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

आरोपी ने भाई के सीने में मारी गोली।
सौजन्य से: www.bhaskar.com