July 16, 2026
TRENDING

एक्ट्रेस अमिषा पटेल 2 लाख के चेक बाउंस में तलब: मुरादाबाद कोर्ट में पेश होंगी; पैसे लेकर शादी में डांस करने नहीं पहुंची थीं – Moradabad News


सिने अभिनेत्री अमिषा पटेल को चेक बाउंस मामले में मुरादाबाद की कोर्ट ने तलब किया है।

मुरादाबाद कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिषा पटेल को 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। मामला 2 लाख रुपए के चेक बाउंस से जुड़ा है।

.

एक इवेंट कंपनी के संचालक ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अमीषा पटेल ने मुरादाबाद में एक शादी में डांस करने के लिए फीस ली, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची।

संचालक का दावा है कि इसी केस में समझौते के लिए अमीषा ने उन्हें 10 लाख रुपए देने का वादा किया था। 8 लाख रुपए दे भी दिए। लेकिन इसके बाद जो 2 लाख रुपए का चेक दिया वो बाउंस हो गया।

इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने कोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ 2017 में मुकदमा दाखिल किया था।

अब जानिए पूरा मामला…

ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा कटघर थाना क्षेत्र में मोहल्ला डबल फाटक के रहने वाले हैं। उन्होंने 2017 में कोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था।

जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी पर 11 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। इसमें कहा था कि 16 नवंबर 2017 को दिल्ली रोड स्थित होली डे रीजेंसी होटल में आयुष अग्रवाल के शादी समारोह में अमीषा पटेल को 4 गानों पर डांस करना था।

अमीषा पटेल ने मुरादाबाद में एक शादी में डांस करने के लिए फीस ली। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची।

अमीषा पटेल ने मुरादाबाद में एक शादी में डांस करने के लिए फीस ली। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची।

11 लाख रुपए एडवांस लिए इसके लिए अमीषा पटेल को 11 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी अमीषा पटेल शादी समारोह में नहीं आईं। उन्हें मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आना था और दिल्ली के होटल में ठहरने, नाश्ता और दोपहर के खाने की भी व्यवस्था की गई थी।

यह रकम पीआर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अमीषा के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दी गई थी। जिसके बाद भी अमीषा पटेल ने 2 लाख रुपए की मांग की।

2 साल पहले मिली थी जमानत इवेंट कंपनी के मालिक की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद कोर्ट ने अमीषा पटेल को सुनवाई के लिए तलब किया था। उनके हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने अमीषा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।

इसके बाद 23 जनवरी 2024 को अमीषा मुरादाबाद पहुंची थीं। उन्होंने यहां अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था और उन्हें वहां से अग्रिम जमानत मिल गई। वहीं, 2 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को कोर्ट ने फिर से तलब किया है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें

इकलौते बेटे को बर्थडे पर बुलेट दिलाई, उससे ही मौत:लखनऊ में बहन को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था, बस से टकराया

लखनऊ में बुलेट सवार 11वीं का छात्र और उसका दोस्त बस से टकरा गया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार सुबह छात्र अपनी बहन को स्कूल छोड़कर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही एक प्राइवेट बस से टकरा गया। पढ़ें पूरी खबर…

(सौजन्य से): www.bhaskar.com

Related post