एमपी में सड़क हादसा… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पलटी पिकअप, दस लोग घायल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार को दोपहर में एक पिकअप का टायर फट गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार दस लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार सभी लोग भानपुरा तहसील के निवासी है और प्लास्टिक के सामान एवं कुर्सियां बेचने का कार्य करते हैं।
Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 09:17:35 PM (IST)
Updated Date: Sun, 21 Sep 2025 09:17:34 PM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीतामऊ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार को दोपहर में एक पिकअप का टायर फट गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार दस लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार सभी लोग भानपुरा तहसील के निवासी है और प्लास्टिक के सामान एवं कुर्सियां बेचने का कार्य करते हैं।
टायर फटने के कारण पिकअप वाहन पलटा
इसी सिलसिले में अन्यत्र क्षेत्र जा रहे थे लेकिन टायर फटने के कारण पिकअप वाहन पलट गया। घायलों में 17 वर्षीय अर्जुन पुत्र नाथू बंजारा, 18 वर्षीय बबलू पुत्र नाथू बंजारा, 28 वर्षीय शैतानसिंह पुत्र हरजीलाल बंजारा, 17 वर्षीय सोनू पुत्र बद्रीलाल बंजारा, 20 वर्षीय बंटी बंजारा शामिल है।
सौजन्य से: www.naidunia.com