इंदौर के ESIC अस्पताल में डकैती… गार्ड को बंधक बनाकर 10 मिनट में काटे चंदन के तीन पेड़, सफेद कार में हुए फरार
Robbery at ESIC hospital in Indore: ESIC बीमा अस्पताल में शनिवार रात डकैत घुस गए। गार्ड को हथियार की नोक पर बंधक बना लिया और चंदन के पेड़ काट कर ले गए …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ईएसआइसी बीमा अस्पताल (Robbery at ESIC hospital in Indore) में शनिवार रात डकैत घुस गए। गार्ड को हथियार की नोक पर बंधक बना लिया और चंदन के पेड़ काट कर ले गए। हीरानगर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। बदमाश सफेद रंग की कार से आए थे। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। पुलिस नंदानगर से फुटेज निकाल कर आरोपितों को तलाश रही है।
इलेक्ट्रिक कटर से तीन चंदन के पेड़ काटे
पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे की है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सफेद रंग की कार आकर रुकी और गार्ड रामेश्वर गोखले से अस्पताल का रास्ता पूछा। गोखले कुछ समझता इसके पूर्व कार में से बदमाश उतरे बदमाशों ने उसको पकड़ लिया। धमकाया और कहा कि परिसर में से चंदन के पेड़ कट रहे है। उसको धकेलते हुए अंदर (ओल्ड अस्पताल) की ओर ले गए। तीन बदमाशों ने उसको बंधक बनाए रखा। डंडे और चाकू लेकर खड़े हो गए। तीन बदमाशों ने इलेक्ट्रिक कटर से तीन चंदन के पेड़ काट डाले।
नकाबपोश चोरों ने काटा था तना
पूरा वाकया दस मिनट के अंदर हो गया। चोरों ने पेड़ कार में रखे और फरार हो गए। कुछ देर बाद दूसरा गार्ड सिद्धनाथ श्रीवास्तव आया को रामेश्वर ने घटना बताई। दोनों ने सुपरवाइजर जोगेंदर पाल को काल लगाया। पाल ने केयर टेकर का बुलाया।सभी ने डायल-112 पर काल लगाकर वारदात की सूचना दी। थोड़ी देर में हीरानगर थाने की टीम भी पहुंच गई। पुलिसवालों ने घटनास्थल देख लिया। चोरों ने तना काटा था। बदमाश नकाबपोश बताए गए है।
यह भी पढ़ें- इंदौर ITI में मूक-बधिरों पर ‘जुल्म’… पढ़ाई की जगह कटवाई घास, विरोध करने पर दी फेल करने की धमकी
सौजन्य से: www.naidunia.com