इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी: एडिशनल डीसीपी बोले- बम की धमकी मिले तो नजदीकी थाने को दे सूचना – Indore News
हाल ही में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बम स्क्वायड ने जांच की थी।
इंदौर में पिछले दिनों बम से उड़ाने की धमकी के कई ईमेल अलग-अलग जगह आए। जिसके बाद पुलिस के बम स्क्वायड द्वारा मौके की जांच भी की गई, लेकिन टीम को ऐसा कुछ नहीं मिला। पिछले दिनों कई मामले ऐसे आए हैं, जिसे लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक एडवाइजरी जारी है।
.
एडवाइजरी में लिखा है कि अनजान कॉल्स और ईमेल पर आए बम धमाके की धमकी पर विश्वास न करें, तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें।
- स्वयं किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई करने का प्रयास न करें।
- प्राप्त कॉल/ईमेल का स्क्रीन शॉट, रिकार्डिंग या विवरण सुरक्षित रखें।
- ऐसी सूचना को सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर फैलाने से बचें।
- जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को उपलब्ध कराएं।
- किसी भी संदिग्ध लिंक या अटेंचमेंट पर क्लिक न करें और दूसरों को भी इसके लिए चेतावनी दें।
तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों कुछ स्कूलों में इस तरह के मेल आए थे, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्राइम ब्रांच ने ये एडवाइजरी जारी की है।
इसमें कि कोई अननोन कॉल या ई-मेल पर विश्वास नहीं करना है। उसका स्क्रीन शॉर्ट लेकर रखे। ऐसी कॉल या ई-मेल आने पर तुरंत ही पास के थाने पर या साइबर सेल को इसकी शिकायत करना है, खुद से कोई एक्टिविटी नहीं करना है।
मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े
स्कूल में बम की सूचना, फिर भी चलती रही क्लास

सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ स्कूल में सर्चिंग की है।
इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। स्कूल को ये सूचना ईमेल के जरिए मिली थी। मेल में लिखा था- आपके स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है। यहां पढ़े पूरी खबर…
इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इंदौर में करीब 8 महीने पहले भी 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई थी। इंदौर के खंडवा रोड स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को मंगलवार सुबह 5.59 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यहां पढ़े पूरी खबर…
सौजन्य से: www.bhaskar.com