July 15, 2026

इंदौर में दुकान हटाने पर शराब ठेकेदार और भाजपा विधायक के समर्थक भिड़े, पथराव के बाद गार्ड ने चलाई गोली


राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 08:42:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 08:42:12 PM (IST)

विधायक समर्थकों और ठेकेदार पक्ष में झड़प( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. विधायक समर्थकों और ठेकेदार पक्ष में झड़प
  2. पथराव के बीच गार्ड ने हवा में फायरिंग की
  3. चोइथराम मंडी में भी चाकू से हमला, चार पर केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से हट चुके थे। पुलिस ने मामले में शराब ठेकेदार के गार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एडिशनल डीसीपी जोन-1 सुमित केरकेट्टा के अनुसार विवाद की शुरुआत भाजपा विधायक के समर्थकों और शराब ठेकेदार के बीच हुई। विधायक समर्थक भानू सिसोदिया उर्फ छोटा भानू ने शराब ठेकेदार सिद्धार्थ जायसवाल से बात कर पानी और नमकीन की दुकान ली थी। दुकान का संचालन भानू का साथी किशोर मराठा करता था।

नगर निगम ने ठेकेदार पर जुर्माना लगाया था

कुछ दिनों पहले कचरा फैलने पर नगर निगम ने ठेकेदार पर जुर्माना लगाया था। इसके बाद ठेकेदार दुकान हटाने का दबाव बना रहा था। बुधवार रात भानू को सूचना मिली कि सिद्धार्थ दुकान हटाने वाला है। इसके बाद वह करीब 20 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गया और विवाद शुरू हो गया।

भानू के साथियों ने पथराव शुरू कर दिया

पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर भानू के साथियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान बचाव में आए सिद्धार्थ के गार्ड ने हवा में फायर कर दिया। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टीआइ यशवंत बड़ोले ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित फरार हो चुके थे। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इधर, बुधवार रात चोइथराम सब्जी मंडी में भी हम्मालों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस का क्या कहना

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत सूरज कुशवाह और गणेश के बीच हुई थी। गणेश ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर उसने विवाद किया और अपने साथी आकाश व धर्मेंद्र को बुला लिया। दूसरी ओर सूरज के दोस्त सुनील, रंजीत और अरुण भी मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने चारों पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से बशीर बद्र का रहा गहरा नाता, ससुराल भी और पहली पुस्तक उजाले अपनी यादों की प्रकाशन स्थली भी

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post