July 16, 2026

इंदौर में गर्मी-उमस से नहीं मिल रही राहत: प्री-मानसून बेअसर; जून के दूसरे हफ्ते में भी बारिश कमजोर, मानसून की एंट्री का इंतजार – Indore News

इंदौर में जून माह के दूसरे हफ्ते में भी प्री मानसून की गतिविधियां कमजोर हैं। अब तक करीब एक इंच बारिश ही हुई है। पिछले तीन दिनों से मौसम का रुख एक जैसा है। दिन का तापमान 38 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और उमस से लोग परेशान हैं। आज भी सुबह से धूप खिली हुई है और उमस का अहसास है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी मौसम साफ रहेगा। दरअसल, जून में इंदौर में दिन के टेम्परेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 6 साल यानी 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20% तक बारिश हो जाती है। पिछले साल साढ़े 5 इंच पानी गिरा था। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 3 जून 1991 को इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच एंटर हो सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। तेज आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं लेकिन इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर नहीं है। इंदौर के जून का मौसम



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post