July 16, 2026

इंदौर में लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, दो दिन में हो सकता है ट्रायल रन


Indore Love Kush Chauraha: पहले चरण में अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाली लेफ्ट लेन को खोला जाएगा। अगले 1-2 दिन में इस पर ट्रायल रन शु…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 11:57:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 12:07:47 PM (IST)

इंदौर के लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर ब्रिज के एक हिस्से में पिछले दिनों हुई थी लोड टेस्टिंग।

HighLights

  1. डबल डेकर ब्रिज का एक हिस्सा अगले 10 दिनों में शुरू हो सकता है
  2. हाल ही में इस पर लोड टेस्ट कराया था, जिसमें ब्रिज पास हो गया है
  3. लोगों को वाहनों को लंबे जाम और सिग्नल से छुटकारा मिलेगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर-उज्जैन रोड पर पड़ने वाले शहर के लवकुश चौराहे (Love Kush Chauraha) से निकलने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां बन रहा डबलडेकर ब्रिज कुछ ही दिनों के अंदर शुरू हो सकता है। सबसे पहले अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाली गाड़‍ियों के लिए ब्रिज की एक लेन खुलेगी।

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा हाल ही में इस ब्रिज (Indore Double Decker Bridge) पर लोड टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट में पास होने के बाद ब्रिज का एक हिस्सा अब 10 दिन के अंदर ही वाहनों के लिए खोले जाने की संभावना है। इस चौराहे से इंदौर से उज्जैन (Indore Ujjain Road) जाने वाले वाहनों के साथ सुपर कॉरिडोर (Super Corridor Indore) की ओर जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं।

शुरुआत में ट्रायल रन

ब्रिज पर बने लेफ्ट लेन पर ज्यादातर काम पूरा हो गया है। इस पर लगी लाइटिंग को टेस्ट कर देखा जा रहा है। आने वाले एक-दो दिन में ही इस पर से वाहनों को निकालकर ट्रायल रन शुरू किया जा सकता है। इस दौरान ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा जाएगा।

लंबे ट्रैफिक जाम और सिग्नल से मिलेगी राहत

अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाले वाहनों को ब्रिज खुलने के बाद लंबे ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक सिग्नल से भी राहत मिल जाएगी। अब वे फटाफट ब्रिज के जरिए लवकुश चौराहे को पार कर सकेंगे।

दूसरी लेन का 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा

ब्रिज पर बाणगंगा से अरबिंदो अस्पताल की ओर जाने वाली लेन का 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। इसमें अभी सड़क पर डामर से फिनिशिंग का काम बाकी बचा है। डामर की परत बिछाए जाने के बाद ही इस ब्रिज को खोला जा सकता है, लेकिन इसे बिछाने में अभी समय लगेगा।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post