July 16, 2026

इंडिगो ने होटल नहीं, सिर्फ खाना देकर टर्मिनल में रोका, मुंबई-इंदौर उड़ान निरस्‍त


यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग में बैठाया गया। हंगामा कर रहे यात्रियों को मैनेजमेंट ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट रात 10.30 बजे बंद हो जात …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 09:42:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 09:56:12 PM (IST)

मुंबई एयरपोर्ट पर परेशान होते यात्री।

HighLights

  1. फ्लाइट में दो घंटे बैठे रहे यात्री, फिर रद्द की मुंबई-इंदौर उड़ान
  2. तय समय से पहले यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर बैठाया गया
  3. लेकिन इसके बाद भी करीब दो घंटे तक उड़ान रवाना नहीं हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुंबई से इंदौर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की रात की उड़ान में गुरुवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तय समय से पहले यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में बैठा दिया गया, लेकिन करीब दो घंटे तक उड़ान रवाना नहीं हुई। विमान में बैठे यात्री परेशान होते रहे, फिर सवा दस बजे फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इंदौर आने वाले यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

इंडिगो की उड़ान 6 ई 225 रात 8.45 बजे मुंबई एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना होना थी। इसके लिए शाम 8.15 बजे ही यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन रात 10.15 बजे तक विमान रनवे पर ही खड़ा रहा। इसके बाद अचानक उड़ान निरस्त करने की घोषणा कर दी गई।

यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग में बैठाया गया। हंगामा कर रहे यात्रियों को मैनेजमेंट ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट रात 10.30 बजे बंद हो जाता है, इसलिए उड़ान संभव नहीं हो सकी। हालांकि यात्रियों का आरोप है कि विमान को पायलट की अनुपलब्धता के कारण करीब डेढ़ घंटे तक रोका गया और बाद में एयरपोर्ट बंद होने का बहाना बनाकर उड़ान रद्द कर दी गई।

सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर रही कि यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया, होटल की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सिर्फ भोजन की व्यवस्था कर औपचारिकता निभाई गई। यात्रियों को बताया गया कि अब यह उड़ान शुक्रवार सुबह 5.50 बजे मुंबई से इंदौर के लिए रवाना होगी। वही जयपुर से इंदौर आने वाली रात 10.05 बजे की उड़ान भी निरस्त रही।

अहमदाबाद उड़ान निरस्‍त, एक दर्जन देरी से हुई संचालित

  • इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से गुरुवार को स्टार एयर की अहमदाबाद और गोंदिया की उडा़न निरस्‍त रही।वहीं अलायंस एयर की दिल्ली उड़ान भी ऑपरेशन कारणों से निरस्‍त हुई।
  • इसके आलावा एक दर्जन उड़ानें अपने तय समय से आधा से दो घंटा देरी से संचालित हुई।
  • देरी से संचालित उड़ानों में इंडिगो की इंदौर से मुंबई, चंदीगढ़, गोवा, नागपुर, बेगलुरु जाने वाली उड़ानें देरी से गई।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post