Indore में चमत्कार… अंतिम यात्रा की चल रही थी तैयारी, अचानक धड़कने लगा दिल, लौट आईं सांसें
MP News: यमराज के यहां से जिंदा लौटने की कथाएं कभी-कभी असल जीवन में भी देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ शहर के राजनगर क्षेत्र में। जहां 70 वर्षीय माखनलाल वेद ब्रेन हेमरेज के चलते पिछले एक सप्ताह से मौत से संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार दोपहर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन अर्थी पर अचानक माखनलाल की सांसें तेज गति से चलने लगी।
Publish Date: Fri, 07 Nov 2025 09:44:50 PM (IST)
Updated Date: Fri, 07 Nov 2025 09:44:50 PM (IST)
HighLights
- अंतिम यात्रा की चल रही थी तैयारी, अचानक धड़कने लगा दिल
- इंदौर का मामला, बुजुर्ग को डाक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित
- ब्रेन हेमरेज के चलते एक सप्ताह से मौत से संघर्ष कर रहा था बुजुर्ग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यमराज के यहां से जिंदा लौटने की कथाएं कभी-कभी असल जीवन में भी देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ शहर के राजनगर क्षेत्र में। 70 वर्षीय माखनलाल वेद ब्रेन हेमरेज के चलते पिछले एक सप्ताह से मौत से संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार दोपहर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हताश स्वजन उन्हें घर ले आए।
अर्थी पर जिंदा हुआ बुजुर्ग
अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर रिश्तेदारों को सूचना भी दे दी। थोड़ी ही देर में रिश्तेदारों का जमावड़ा हो गया। स्वजन ने उन्हें अर्थी पर लेटाने की तैयारी कर भी ली थी कि इस बीच अचानक माखनलाल की सांसें तेज गति से चलने लगीं। घर वालों को पहले तो लगा कि यह उनका भ्रम है, लेकिन फिर उन्होंने देखा कि माखनलाल सामान्य तरीके से सांसें ले रहे हैं।
सौजन्य से: www.naidunia.com