July 15, 2026

Kabir Mela Bandhavgarh: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में कबीर मेला शुरू, 5000 से ज्यादा दर्शनार्थी पहुंचे


मध्य प्रदेश में उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष अगहन पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला कबीर मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हो रहा है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित कबीर गुफा तथा कबीर चबूतरा के दर्शन करने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित देशभर से कबीरपंथी तथा अन्य दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं।

Publish Date: Thu, 04 Dec 2025 09:36:16 AM (IST)

Updated Date: Thu, 04 Dec 2025 09:43:32 AM (IST)

कबीर मेले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंदर पहुंचे दर्शनार्थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल होने वाला कबीर मेला अगहन पूर्णिमा की सुबह आज शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए दर्शनार्थी ताला से बांधवगढ़ की तरफ पैदल रवाना हो गए हैं। उन्हें लगभग 15 किलोमीटर का यह सफर पैदल ही तय करना पड़ता है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया में प्रतिवर्ष अगहन पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला कबीर मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हो रहा है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित कबीर गुफा तथा कबीर चबूतरा के दर्शन करने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित देशभर से कबीरपंथी तथा अन्य दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं। इस वर्ष पार्क प्रबंधन ने मेले की सभी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली थी।

ऑन लाइन पंजीयन

एनजीटी के निर्देशानुसार इस वर्ष कबीर गुफा के दर्शन हेतु टाइगर रिजर्व क्षेत्र में यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण ऑनलाइन किया गया है। प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन के सत्यापन उपरांत सभी मेला में आए लोगों को टाइगर रिजर्व में प्रवेश हेतु टोकन प्रदान किया गया। तत्पश्चात प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक कबीर गुफा में जाने हेतु प्रवेश दिया गया। शाम 3:30 बजे तक सभी दर्शनार्थियों को मेन गेट ताला से वापस लौटना अनिवार्य रहेगा।

सुरक्षा के इंतजाम

क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया द्वारा यात्रा की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी अधीनस्थों को यात्रा के समय अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए गए। सभी दर्शनार्थियों से भी पार्क प्रबंधन द्वारा यात्रा के दौरान सजग रहने, नियमों का पालन करने तथा यात्रा को पॉलीथिन मुक्त रखने की अपील की गई है।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post