कांग्रेस की पचमढ़ी में 10 दिन की पाठसाला आज से: पब्लिक डीलिंग, बूथ मैनेजमेंट सीखेंगे 71 जिलाध्यक्ष, राहुल गांधी 9-10 को आएंगे – narmadapuram (hoshangabad) News
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण के लिए होटल में कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंच गए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशभर के 71 जिला अध्यक्षों की ‘पाठशाला’ आज 2 नवंबर (रविवार) से हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुरू होगी। पचमढ़ी के एमपीटी होटल हाइलैंड में 11 नवंबर तक यह प्रशिक्षण चलेगा। आज सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग
.
प्रशिक्षण में अखिल भारतीय कांग्रेस के ट्रेनिंग इंचार्ज और सांसद सचिन राव 10 सदस्यीय टीम के साथ शनिवार को ही पचमढ़ी पहुंच गए हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी एक दिन के लिए पचमढ़ी आएंगे। वे जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के लिए नीति, रीति और उद्देश्यों से परिचित कराएंगे। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान (6 नवंबर) के बाद 9 या 10 नवंबर के बीच राहुल गांधी पचमढ़ी पहुंचेंगे।
राहुल गांधी करेंगे जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी न केवल जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे, बल्कि उनसे वन-टू-वन भी करेंगे। जिसमें वे जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर बात कर सकते हैं।
1998 में भी पचमढ़ी में हुआ था चिंतन शिविर कांग्रेस पार्टी का वर्ष 1998 में भी मप्र के पचमढ़ी में चिंतन शिविर आयोजित हुआ था। सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुआ वह चिंतन शिविर कई चुनौतियों के बीच हुआ था। उस सत्र के बाद पार्टी चार साल बाद देश में सत्ता में लौटी थी। कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर से भी ऐसी ही सकारात्मक संभावनाओं की तलाश कर रही है।

एमपीटी की होटल हाइलैंड में प्रशिक्षण होगा।
ये एक्सपर्ट सिखाएंगे मैनेजमेंट कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्ष 10 दिनों तक पचमढ़ी में रहकर प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान अलग-अलग एक्सपर्ट्स उन्हें डेली रूटीन, पब्लिक डीलिंग, बूथ मैनेजमेंट, कैडर मैनेजमेंट से लेकर चुनौतियां और भविष्य की रणनीति सिखाएंगे। ट्रेनिंग देने वाले एक्सपर्ट्स में अखिल भारतीय कांग्रेस के ट्रेनिंग इंचार्ज एवं सांसद सचिन राव, सांसद और पूर्व आईएएस अफसर शशिकांत सैंथिल, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और हरीश चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के बड़े लीडर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी समेत दूसरे प्रदेशों से भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
ट्रेनिंग के बाद 60 दिन का कार्यक्रम घोषित होगा ट्रेनिंग कैंप के तुरंत बाद 60 दिनों का प्रोग्राम घोषित किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत कांग्रेस कमेटी और वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए सभी नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

सौजन्य से: www.bhaskar.com