July 16, 2026

कार की टक्कर, बाइक सवार की मौत, दो घायल: रायसेन में कार के ऊपर फंसे एक को लेकर 200 मीटर तक भागी गाड़ी – Raisen News


रायसेन के सागर रोड स्थित अमरावत के पास रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए, जबकि तीसरा व्यक्ति उछलकर कार के आगे के शीशे में फंस गया। इसके बावजूद कार चालक वाहन को करीब 200 मीटर तक दौड़ाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और वाहन जब्त कर लिया।

गुस्साए लोगों ने अमरावत में किया चक्काजाम हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और अमरावत इलाके में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने मृतक अमित अहिरवार के परिवार को आर्थिक सहायता देने और आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष शर्मा, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे।एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

घायल अस्पताल में भर्ती पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक अमित अहिरवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखा गया है। तीनों युवक बनखेड़ी के निवासी थे और रायसेन की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post