कटरीना कैफ बनने वाली हैं मां, पति विक्की कौशल के बाद बेबी बंप पकड़े साझा की फोटो
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। कपल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दोनों बेबी बंप थामे नजर आए। फैंस और बॉलीवुड सितारे इस खबर से बेहद खुश हैं। शादी के तीन साल बाद ये खुशखबरी उनकी प्रेम कहानी को और खास बना रही है।
Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 01:40:38 PM (IST)
Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 01:40:38 PM (IST)
HighLights
- कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
- ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में कपल बेबी बंप संग नजर।
- फैंस और सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं।
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की फेमस जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फाइनली खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है। दोनों दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब लगभर चार साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।
कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। तस्वीरों में वह अपने बेबी बंप को थामे नजर आ रही हैं, जबकि विक्की कौशल भी उनके साथ खड़े होकर प्यार करते दिख रहे हैं। इस घोषणा के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।
सोशल मीडिया पर फैंस मे खुशी का माहौल
कटरीना और विक्की ने अपने माता-पिता बनने के बारे में बताया, तो सोशल मीडिया पर मानो जश्न शुरू हो गया। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने उनके पोस्ट पर बधाई दी। जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, सिद्धांत चतुर्वेदी, जोया अख्तर और अन्य कलाकारों ने कमेंट कर इस जोड़ी को शुभकामनाएं दीं। कटरीना के फैंस भी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस खबर को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
कटरीना और विक्की की प्रेम कहानी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के एक आलीशान महल में हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज लंबे समय तक चर्चा में रहे। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर रेड कार्पेट और सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी केमिस्ट्री के चलते सुर्खियों में बने रहे। अब प्रेग्नेंसी की खबर ने उनकी प्रेम कहानी को और खास बना दिया है। फैंस बेसब्री से इस नए मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। कपल के जीवन में आने वाली इस खुशियों की बरसात का जश्न मना रहे हैं।
(सौजन्य से): www.naidunia.com