July 15, 2026

महाभारत की ‘द्रौपदी’ बनेंगी बंगाल की अगली CM? वोटों के बड़े अंतर से विरोधियों को पछाड़ा


रूपा गांगुली ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोनारपुर दक्षिण सीट से बड़ी जीत हासिल की है। महाभारत की द्रौपदी के रूप में जानी जाने वाली रूपा …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 03:37:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 03:37:09 PM (IST)

रूपा गांगुली पहली महिला BJP CM उम्मीदवार।

HighLights

  1. रूपा गांगुली बन सकती हैं पहली महिला BJP मुख्यमंत्री
  2. वोटों के बड़े अंतर से पहले ही कर चुकी हैं खेल
  3. रूपा का राजनीतिक सफर और अहम जिम्मेदारियां

एंटरटेनमेंट डेस्क। रूपा गांगुली (Rupa Ganguly) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोनारपुर दक्षिण सीट से बड़ी जीत हासिल की है। महाभारत की द्रौपदी के रूप में जानी जाने वाली रूपा को अब मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में गिना जा रहा है।

2026 चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे

साल 2026 के विधानसभा चुनावों ने लोगों की बदलाव की भावना को उजागर किया। चाहे केरल हो, तमिलनाडु हो, असम हो या पश्चिम बंगाल, हर जगह के चुनावी नतीजों ने हमें चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटें जीत लीं, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई।

सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली की जीत

इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने भी 35,782 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने 24 परगना जिले की सोनारपुर दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया।

लेकिन क्या आपको पता है कि राजनीति में आने से पहले रूपा गांगुली एक जानी-मानी अदाकारा थीं। सत्तर के दशक के अंत और अस्सी के दशक में अपनी अदाकारी से भारतीय टेलीविजन के इतिहास को उन्होंने हमेशा के लिए बदल दिया था।

द्रौपदी के रूप में मिली वैश्विक पहचान

रूपा गांगुली ने बी.आर. चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक ‘महाभारत’ (Mahabharata) में द्रौपदी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने ‘महाभारत कथा’ में इसी भूमिका को रिपीट किया था। रूपा का टीवी और फिल्मों में सफल करियर रहा है। उन्होंने बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में काम किया है। साल 1988 में सीरियल महाभारत से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। टेलीविजन में उनके अन्य पॉपुलर कामों में गणदेवता, चंद्रकांता, कानून, कस्तूरी और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो शामिल हैं।

फिल्मी सफर और प्रमुख फिल्में

वहीं अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो रूपा ने साल 1993 में आई ‘पद्मा नादिर माझी’, 1995 में आई ‘युगांत’, 2000 में आई ‘बरीवाली’ और साल 2012 में आई ‘बर्फी’ में काम किया। रूपा गांगुली का राजनीति में प्रवेश अचानक नहीं था, बल्कि यह बंगाल की तत्कालीन परिस्थितियों के प्रति उनके आक्रोश का परिणाम था।

राजनीतिक सफर और अहम जिम्मेदारियां

साल 2015 में उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उस समय बंगाल की राजनीति में भाजपा एक उभरती हुई शक्ति थी और रूपा गांगुली पार्टी के लिए एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में दो साल (2015-2017) तक कार्य किया। अक्टूबर 2016 में, नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उन्हें मनोनीत किया गया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 में समाप्त हुआ।

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी

अप्रैल 2026 में रूपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सोनारपुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और अरुंधति मैत्रा को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की। वहीं अब 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी की महिला समर्थक छवि को मजबूत करने के लिए रूपा गांगुली को मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। वह अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण रेस में आगे हैं।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post