July 16, 2026

MP News: इंतजार हुआ खत्म… अनुकंपा नियुक्ति के आदेश मिलते ही छलक उठीं आंखें, परिवारों में लौटी खुशियां


इंदौर नगर निगम ने लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों के दिवंगत आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

Publish Date: Wed, 12 Nov 2025 07:27:34 PM (IST)

Updated Date: Wed, 12 Nov 2025 07:48:35 PM (IST)

MP News: इंदौर नगर निगम में सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया नियुक्ति पत्र देते हुए।

HighLights

  1. नगर निगम ने अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए।
  2. वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को मिली राहत।
  3. अब तक तीन दर्जन आश्रितों को नियुक्ति मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे आवेदकों को राहत देते हुए अनुकंपा नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने इन आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश वितरित किए।

इस मौके पर नंदकिशोर पहाडिया ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों और उनके स्वजनों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील है। कर्मचारी के असामयिक निधन की स्थिति में उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करना निगम का मानवीय कर्तव्य है ताकि परिवार की आजीविका निरंतर बनी रहे।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post