July 16, 2026

‘मटका किंग’ बने विजय वर्मा! 17 अप्रैल से ओटीटी पर दिखेगा 60 के दशक के बॉम्बे का अंडरवर्ल्ड


एंटरटेनमेंट डेस्क। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले विजय वर्मा अब एक गंभीर और थ्रिलर विषय के साथ वापसी कर रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन (29 मार्च) के खास मौके पर उनकी नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ (Matka King) का आधिकारिक ऐलान किया गया है। मशहूर निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित यह सीरीज 1960 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

क्या है ‘मटका किंग’ की कहानी?

यह सीरीज ‘ब्रिज भट्टी’ (विजय वर्मा) नामक एक कॉटन ट्रेडर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद तेज दिमाग और मेहनती है। 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे में वह अपनी पहचान और इज्जत बनाने की जद्दोजहद में जुटा है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और चॉलों के बीच पनपती यह कहानी महत्वाकांक्षा और सत्ता के खेल (satta matka king) को दर्शाती है। एक छोटा सा आइडिया कैसे समाज के हर तबके को अपनी ओर खींच लेता है और एक साम्राज्य खड़ा करता है, यही इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है।

दिग्गज कलाकारों से सजी स्टार कास्ट

‘मटका किंग’ में विजय वर्मा के साथ कलाकारों की लंबी फौज नजर आएगी…

मुख्य भूमिका: कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर।

अहम किरदार: विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार और इश्तियाक खान जैसे मंझे हुए कलाकार भी सीरीज का हिस्सा हैं।

रिलीज डेट का ऐलान: कब और कहां देखें?

विजय वर्मा इससे पहले रोमांटिक ड्रामा ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। अब वह ‘मटका किंग’ के साथ प्राइम वीडियो पर तहलका मचाने को तैयार हैं। यह ओरिजिनल वेब सीरीज 17 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के किरदार असल जिंदगी में कैसे दिखते थे? 2 साल की मेहनत के बाद हुई थी सटीक कास्टिंग, देखें तस्वीरें

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post