July 16, 2026

नेशनल कैंसर अवेयरनेस दिवस: स्‍क्रीनिंग कैम्‍प में जीनोम डेटाबेस के आधार पर बताए बचाव के तरीके


भारत में कैंसर केयर के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की एच एम आई एफ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एच एम आई एल के एवीपी एवं वर्टिकल हेड – कॉरपोरेट अफेयर्स, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एंड सोशल श्री पुनीत आनंद ने कहा, ‘ह्यूंडई होप फॉर कैंसर से हमारा यह भरोसा दिखता है कि टेक्नोलॉजी, सहानुभूति और गठजोड़ के माध्यम से कैंसर केयर के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के मौके पर हम एक ऐसा भविष्य निर्मित करने की दिशा में अपने प्रयासों को मजबूती दे रहे हैं, जहां हर नागरिक को समय पर, व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप (पर्सनलाइज्ड) और सम्मानजनक कैंसर केयर मिल सके। 3 करोड़ रुपये के कैंसर केयर फंड समेत 56 करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता के साथ एच एम आई एफ जल्दी जांच, शोध, इलाज एवं सामुदायिक पहुंच को लेकर सभी के लिए समान अवसर सृजित करने की दिशा में काम कर रहा है। इन प्रयासों से अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’

ह्यूंडई होप फॉर कैंसर: प्रमुख उपलब्धियां

सामुदायिक पहुंच एवं स्क्रीनिंग:

 तमिलनाडु में 109 जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से 11,095 लोगों तक पहुंचने में सफलता मिली

 शुरुआती स्तर पर की गई स्क्रीनिंग में ओरल, सर्विकल, कोलन, ब्रेस्ट एवं प्रोस्टेट कैंसर को कवर किया गया

 448 लोग पॉजिटिव पाए गए और उन्हें एडवांस केयर के लिए सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया

कैंसर टिश्यू बायोबैंक एवं जीनोमिक सिक्वेंसिंग:

 1,104 कैंसर टिश्यू सैंपल कलेक्ट किए गए और 528 पीडियाट्रिक ल्यूकेमिया मामलों के लिए पूर्ण जीनोम सिक्वेंसिंग की गई

 जीनोमिक एनालिसिस का लक्ष्य विशेषतौर पर भारत के लिए बायोमार्कर जीन पैनल की पहचान करना है, जिससे शुरुआती स्तर पर जांच करना और बीमारी को ट्रैक करना संभव हो

 आईआईटी मद्रास में भारत का पहला ओपन-एक्सेस कैंसर जीनोम डाटाबेस भारत कैंसर जीनोम एटलस (बीसीजीए) लॉन्च किया गया है

एचपीवी वैक्सीनेशन की पहल:

 तमिलनाडु के अरियालूर, विरुधुनगर एवं सलेम में कोर्कीनोस हेल्थकेयर एवं कैंसर रिसर्च एंड रिलीफ ट्रस्ट (सीआरआरटी) के साथ मिलकर 525 लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव का टीका लगाया गया

आगामी पहल:

 देशभर में अग्रणी हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशंस के साथ साझेदारी में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए फ्री कैंसर ट्रीटमेंट

 वित्त वर्ष 2026 तक 100 से अधिक लैब प्रोफेशनल्स को जीनोमिक सिक्वेंसिंग और मॉलीक्यूलर ऑन्कोलॉजी में कुशल बनाने के लिए टेक्नीशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम

 कैंसर स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह से तैयार एक वाहन को अब तक तमिलनाडु के 17 जिलों में पहुंचाया गया है, वित्त वर्ष 2026 तक इसे महाराष्ट्र एवं हरियाणा में विस्तार देने की योजना है

अगले चार वर्षों में तमिलनाडु, हरियाणा और महाराष्ट्र में 225 से ज्यादा कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से 1.27 लाख लोगों तक पहुंचने और 5,000 से ज्यादा लड़कियों को एचपीवी से बचाव के लिए टीका लगाने का लक्ष्य है।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post