July 15, 2026

Oscars 2026 Winners list: ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ के नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, माइकल बी जॉर्डन-जेसी बकले ने जीता ऑस्कर


एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में से एक 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर्स 2026) के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड (Oscars 2026 winners) अपने नाम किए। समारोह का आयोजन रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारे मौजूद रहे।

इस बार ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ (Best Movie One Battle After Another) सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनकर उभरी, जबकि ‘सिनर्स’ (Sinners) ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रचा।

‘सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

ऑस्कर 2026 में ‘सिनर्स’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले, जो इस साल सबसे ज्यादा थे। वहीं, दूसरे नंबर पर ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ रही, जिसे 13 नॉमिनेशन मिले।

हालांकि, अवॉर्ड्स जीतने के मामले में ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ ने बाजी मारते हुए कई प्रमुख श्रेणियों में ट्रॉफी अपने नाम की।

एक्टिंग कैटेगरी में चमके ये सितारे

इस साल के ऑस्कर में अभिनय के क्षेत्र में भी कई बड़े नामों ने जीत दर्ज की।

  • बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मेडिगन (वेपंस)

इन कलाकारों के दमदार प्रदर्शन को अकादमी ने सम्मानित किया।

निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों में भी बड़ी जीत

निर्देशन की श्रेणी में पॉल थॉमस एंडर्सन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता।

इसके अलावा कई तकनीकी श्रेणियों में भी अलग-अलग फिल्मों ने जीत दर्ज की।

मुख्य विजेता इस प्रकार रहे:

  • बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग: वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर: लुडविग गोरांसन (सिनर्स)
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट: अवतार: फायर एंड ऐश
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट साउंड: F1

naidunia_image

रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा

ऑस्कर्स 2026 के रेड कारपेट पर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रियंका इस बार पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं। जैसे ही उन्होंने रेड कारपेट पर एंट्री ली, सभी की निगाहें उन पर टिक गईं और उनका लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post