July 15, 2026

पेंच समेत तीन टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित करने के लिए यूनेस्को भेजा जाएगा प्रस्ताव


पेंच, कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव यूनेस्को को भेजा जाएगा। इससे संरक्षण, शोध, पर्यटन और विकास योजनाओं क …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 31 May 2026 08:30:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 08:30:42 AM (IST)

पेंच टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित कराने की तैयारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ को बायोस्फीयर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव।
  2. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने तैयार किया विस्तृत प्रस्ताव दस्तावेज।
  3. यूनेस्को मान्यता से वैश्विक पहचान और सहयोग मिलेगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित करने के लिए जल्द ही यूनाईटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन (येनोस्को) को प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम अंतर्गत पेंच, कान्हा व बांधवगढ़ को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

राज्य शासन से भेजे गए इस प्रस्ताव को अब अंतिम स्वीकृति व विशेष पहचान के लिए भेजा जाएगा। वर्तमान में भारत के कुल 18 बायोस्फीयर रिजर्व हैं। तीन टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व का दर्जा मिलने से दुर्लभ वनस्पतियों, वन्यजीवों व प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा पुख्ता होगी और विज्ञानियों और विद्यार्थियों के लिए रिसर्च के एक बड़े केंद्र के रूप में भी उभरेगा।

केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त होगा बजट

स्थानीय परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण के साथ केंद्र व राज्य सरकार से विकास के लिए विशेष योजनाएं और बजट भी प्राप्त होगा। यूनेस्को से वैश्विक मान्यता मिलने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी और आर्थिक सहयोग मिलने की राह भी आसान हो जाएगी।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post