July 16, 2026

प्रार्थना से पहले बच्चों से कराते हैं स्कूल की सफाई: आलीराजपुर के प्राइमरी स्कूल का वीडियो सामने आया, प्रशासन ने कहा- नहीं है चपरासी – alirajpur News


आलीराजपुर में प्राथमिक विद्यालय मोही का एक वीडियो सामने आया है। इसमें छोटे बच्चे स्कूल में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। स्कूल में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना से पहले छात्र-छात्राओं को कक्षाओं की सफाई करनी पड़ती है।

.

स्कूल प्रशासन का कहना है कि शासन द्वारा चपरासी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसलिए छात्राओं को सफाई करनी पड़ती है। इस दौरान शिक्षक भी मौजूद रहते हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस प्रथा का विरोध किया है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि सफाई करने के लिए। शिक्षकों द्वारा बच्चों से सफाई कराना उनके शैक्षणिक विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब होती जा रही है। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही शिक्षा विभाग से स्कूल में चपरासी की नियुक्ति के लिए आग्रह किया गया है।

देखिए तस्वीरें



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post