पशु चिकत्सक ने गाय का इलाज करने से किया इनकार: उमरिया में पुजारी से मांगे रुपए, विभाग ने दिए 3 डॉक्टरों को नोटिस – Umaria News
उमरिया जिला मुख्यालय के राम भूषण कुंज के पुजारी अयोध्या दास जी महाराज ने पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने डॉक्टरों पर गाय का इलाज न करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दी गई इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन और
.
शिकायत मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने तीन एवीएफओ (असिस्टेंट वेटनरी फील्ड ऑफिसर) डॉ. अविनाश सिंह, डॉ रामसजीवन और डॉ सुरेंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक के.के. पांडे ने बुधवार को बताया कि उन्हें यह शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, “हमने तीनों एवीएफओ को नोटिस जारी किया है। इलाज में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाराज जी ने हमें शिकायत दी है।”
अयोध्या दास जी महाराज ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वे इलाज के लिए डॉक्टरों को फोन करते हैं, तो वे कॉल अटेंड नहीं करते और इलाज के लिए पैसे की मांग करते हैं।
सौजन्य से: www.bhaskar.com