July 15, 2026

Raja Raghuvanshi Case: चार्ज शीट पेश करने के 55 दिन बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्ज किया तय, अब शुरू होगा ट्रायल


Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पांच आरोपितों के खिलाफ सोहरा कोर्ट में चार्ज शीट पेश करने के बाद 55 दिन बाद शिलांग सेशन कोर्ट में मंगलवार को चार्ज तय किया गया। पांचों आरोपियों में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी है।

Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 10:07:21 PM (IST)

Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 10:07:21 PM (IST)

चार्ज शीट पेश करने के 55 दिन बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्ज किया तय

HighLights

  1. चार्ज शीट पेश करने के 55 दिन बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्ज किया तय
  2. इन पांचों पर जो लगाए गए आरोपों से सभी ने इनकार किया है
  3. पुलिस ने पांच सितंबर को सोहरा में पेश की थी 790 पेज की रिपोर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पांच आरोपितों के खिलाफ सोहरा कोर्ट में चार्ज शीट पेश करने के बाद 55 दिन बाद शिलांग सेशन कोर्ट में मंगलवार को चार्ज तय किया गया। पांचों आरोपियों में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी है। इन पांचों पर जो लगाए गए आरोपों से सभी ने इनकार किया है।

कोर्ट ने पांचों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा 103 (1), साक्ष्य छुपाने 238 (ए) व अपराधिक षडयंत्र 61(2) के तहत चार्ज तय किया गया। अब कोर्ट में इस केस ट्रायल शुरू होगा। शिलांग पुलिस के मुताबिक राजा व सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 26 मई को उनके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 2 जून को राजा रघुवंशी की बॉडी पुलिस को मिली थी।

पुलिस ने सोहरा में पेश की थी 790 पेज की रिपोर्ट

गौरतलब है कि पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 सितंबर को सोहरा में 790 पेज की रिपोर्ट पेश की थी। चार्ज तय करते समय अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टयता पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

हालांकि, बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी निर्दोष हैं। ऐसे में अब जल्द मुकदमा शुरू होने की उम्मीद है। शिलांग पुलिस का कहना है कि साक्ष्य छुपाने के अन्य तीन आरोपित सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरा आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी भी की जा रही है।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post