July 16, 2026

राजगढ़ में स्कूल बसों की जांच, ₹1.36 लाख जुर्माना वसूला: अधिकारियों ने फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में शनिवार को स्कूल बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य और चेक पॉइंट राजगढ़-1 की प्रभारी अनामिका कोली के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों

.

जांच के दौरान बसों की फिटनेस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी, पैनिक बटन और स्टॉप साइन जैसे सभी सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया गया। कई बसों में इन नियमों का उल्लंघन पाया गया। दोषपूर्ण स्कूल बसों से ₹44,500 का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, अन्य वाहनों पर भी ₹92,000 की कार्रवाई की गई, जिससे कुल चालानी राशि ₹1,36,500 हो गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। इस अभियान के दौरान कई अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल को बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बस सेवा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post