सेंट्रल जेल इंदौर में “इंदौर सेवा समिति द्वारा” निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 350 से अधिक कैदियों को नेत्र परीक्षण के बाद बाटे गए नंबर के चश्मे
इंदौर। दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट्रल जेल इंदौर में श्री अरविंदो नेत्र चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के डॉक्टर विनोद भंडारी जी के सहयोग से एवं डी जी जेल डॉ. वरुण कपूर जी के मार्गदर्शन में “इंदौर सेवा समिति द्वारा” एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 350 कैदियों को नेत्र परीक्षण के बाद आवश्यकता अनुसार नंबर वाले चश्मे का निःशुल्क वितरण श्रीमती पार्वतीदेवी देवी जयरामदास दास जी पटेल पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस नेत्र शिविर के मुख्य अतिथि जस्टिस श्री आई एस श्रीवास्तव जी (RTD) एवं विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक श्री दिनेश कुमार नरगावे जी थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गण द्वारा भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात जिला जेल प्रशासन की और से उप जेल अधीक्षक श्री नगर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस श्री आई एस श्रीवास्तव, इंदौर सेवा समिति के संयोजक श्री घनश्याम पटेल अध्यक्ष श्री सी पी हिंगड, उपाध्यक्ष श्री हरीश मोटवानी एवं मानद सचिव श्री संजय यादव अरबिंदो के डॉ. नितिन एवं सभी का पुष्पहारो से स्वागत किया गया। इंदौर सेवा समिति की और से अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश हिंगड द्वारा जेल सुप्रिटेंडेंट श्री दिनेश नरगावे जी का एवं समिति उपाध्यक्ष श्री हरीश मोटवानी, मानद सचिव श्री संजय यादव, सह सचिव श्रीमती अरुणा नागर, संचालक जेम्स पॉल संचालक भूपेंद्र नामदेव द्वारा जेल अधिकारियों एवं श्री अरबिंदो नेत्र चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर्स एवं टीम के सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इंदौर सेवा समिति संयोजक श्री घनश्याम पटेल द्वारा समिति का संक्षिप्त परिचय एवं सेवा योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जेल सुप्रिटेंडेंट श्री दिनेश नरगावे जी ने इंदौर सेवा समिति के इस नेत्र शिविर लगाने के प्रयास की एवं इसकी सार्थकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस श्री आई एस श्रीवास्तव द्वारा इसे सेवा का उत्तम उदाहरण बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। समिति अध्यक्ष श्री सी पी हिंगड द्वारा इस अवसर पर कहा कि समिति कैदी भाइयों को चश्मा देकर उनकी नजर ठीक कर सकती है पर अपना नजरिया ठीक करना यह उन्हीं की जिम्मेदारी है। अतिसंक्षिप्त स्वागत समारोह के बाद अतिथिगण द्वारा कैदियों को नेत्र परीक्षण के बाद निःशुल्क नंबर वाले चश्मे वितरित किए। प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में श्री अरबिंदो नेत्र चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लगभग 11 डॉक्टर एवं स्टाफ की टीम द्वारा लगभग 350 रोगियों के नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्मे के नबर दिए गए। इंदौर सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती पार्वती देवी जयरामदास पटेल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से लगभग 341 कैदियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। उक्त जानकारी इंदौर सेवा समिति के मीडिया प्रमुख भूपेंद्र नामदेव ने दी।