SIR in MP: मतदाता सूची में ऑनलाइन देख सकते हैं अपना नाम, 2003 की जानकारी चंद मिनट में होगी सामने
MP News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं से पत्रक भराए जा रहे है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी 2003 के समय की जानकारी को लेकर आ रही है। यह जानकारी मतदाता आसान तरीके से चंद मिनट में खोज सकते है। 2003 के पोलिंग बूथ की सूची डाउनलोड कर जानी जा सकती है या मतदाता अपने नाम से भी विधानसभा क्षेत्र में खोज सकते हैं।
Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 10:10:07 PM (IST)
Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 10:10:07 PM (IST)
HighLights
- नाम से भी ऑनलाइन खोज सकते है विधानसभा क्षेत्र में अपनी जानकारी
- नाम और पिता के नाम से 2003 की जानकारी चंद मिनट में होगी सामने
- यह जानकारी ceoelection.mp.gov.in पर आसानी से मिल जाएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं से पत्रक भराए जा रहे है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी 2003 के समय की जानकारी को लेकर आ रही है। यह जानकारी मतदाता आसान तरीके से चंद मिनट में खोज सकते है। 2003 के पोलिंग बूथ की सूची डाउनलोड कर जानी जा सकती है या मतदाता अपने नाम से भी 2003 में रहे विधानसभा क्षेत्र में खोज सकते है। चंद मिनट में घर बैठक ऑनलाइन जानकारी निकल जाएगी। यह जानकारी ceoelection.mp.gov.in पर आसानी से मिल जाएगी। वहीं voter.eci.gov.in पर भी जानकारी निकाल सकते है। आज हम आपको बताएंगे किन आसान स्टेप से आप अपना बूथ खोज सकते है।
ceoelection.mp.gov.in पर ऐसे निकाले जानकारी
प्रदेश निवार्चन आयोग की इस साइट पर जाने के बाद सबसे ऊपर ही 2003 में नाम खोजने की यह जानकारी सामने आएगी
- निर्वाचक सूची :- पर क्लिक करेंगे तो अगली साइट खुलेगी, इस पर जिला और विधानसभा दर्ज कर सर्च करने पर बूथ की लिस्ट सामने आ जाएगी, आप 2003 के समय रहे बूथ की सूची डाउनलोड कर नाम खोज सकते है।
सौजन्य से: www.naidunia.com