SIR की उल्टी गिनती शुरू, अब 11 दिन शेष, अगर आपके पास भी हैं सवाल? आसान भाषा में समझिए हर जवाब
SIR से जुड़े जरूरी सवाल और आसान जवाब
सवाल – एसआइआर क्यों की जा रही है?
जवाब – मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने के लिए SIR हो रही है। मृत, स्थानांतरण और दोहराव वाले मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।
सवाल – क्या यह हर मतदाता के लिए जरूरी है?
जवाब – हां। एक नवंबर 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाता को फार्म में जानकारी भरकर देना होगी। प्रत्येक मतदाता के लिए फार्म में जानकारी देना अनिवार्य है।
सवाल – एक वोटर के रूप में मुझे इसके लिए क्या करना होगा?
जवाब – बीएलओ से फार्म लेकर अपना और पूरे परिवार के सदस्यों के फार्म 2003 की जानकारी के साथ भरकर देना होंगे।
सवाल – क्या परिवार के हर वोटर का अलग फार्म भरा जाएगा?
जवाब – परिवार के जीतने सदस्य हैं, उन सभी के फार्म अलग-अलग भरे जाएंगे।
सवाल – मुझे बीएलओ तक जाना है या बीएलओ मेरे घर आएंगे ?
जवाब – फार्म देने और वापस लेने के लिए बीएलओ आपके घर आएंगे। वह तीन बार आपसे संपर्क करेंगे।
सवाल – मुझे क्या-क्या तैयारी रखना चाहिए?
जवाब – फार्म भरने के लिए 2003 की मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी।
सवाल – मुझे कोई आईडी भी देना होगी क्या?
जवाब – फार्म के साथ किसी तरह की आईडी नहीं देना होगी, सिर्फ जानकारी भरना है।
सवाल – मेरे पास वोटर आईडी कार्ड है, क्या इससे काम आसान होगा?
जवाब – यदि 2003 का वोटर आईडी कार्ड है, तो आप पुरानी सूची से नाम खोज सकते हो।
सवाल – मैं 2003 की वोटर्स लिस्ट में अपना नाम कैसे देखूं?
जवाब – ceomadhyapradesh.nic.in या voters.eci.gov.in पर नाम खोज सकते है
सवाल – यदि मेरा नाम उस लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो मैं क्या करूं?
जवाब – आपको उस समय की अपने माता-पिता की जानकारी देना होगी।
सवाल – क्या मैं फॉर्म ऑनलाइन भर सकता हूं?
जवाब – voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक होना चाहिए।
सवाल – मेरा वोट इंदौर में है, लेकिन मैं तो नोएडा में काम करता हूं, तो क्या होगा?
जवाब – आपके परिजन बीएलओ से फार्म लेकर भर सकते हैं या आप ऑनलाइन भी फार्म भर सकते हैं।
सवाल – मेरे पिताजी ने सालों से वोट नहीं दिया है तो क्या होगा?
जवाब – यदि 2025 की मतदाता सूची में पिताजी का नाम है तो उनका फार्म भरकर देना होगा।
यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली कूच, एमपी के भी सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल
सवाल – मेरी पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की है। शादी होकर इंदौर आई है। उसका क्या होगा?
जवाब – पत्नी का यदि नाम इंदौर में है तो फार्म में यूपी में रहने वाले माता या पिता की 2003 की जानकारी देना होगी।
सवाल – मुझे वोटर्स लिस्ट में नाम सुधरवाना है, तो क्या करूं?
जवाब – सुधारने के लिए बाद में फॉर्म-8 भरना होगा।
सवाल – क्या मैं इस प्रोसेस के दौरान फोटो बदलवा सकता हूं?
जवाब – यदि पुराना फोटो लगा है, तो नया कलर का फोटो दे सकते हैं। वैकल्पिक है।
सवाल – यदि बीएलओ ने मुझ तक फार्म नहीं पहुंचाया, तो मैं क्या करूं?
जवाब – आप स्वयं बीएलओ से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं या ऑनलाइन भर सकते हैं।
सवाल – यदि अंतिम तिथि तक यह काम नहीं हुआ, तो मेरा क्या होगा?
जवाब – अंतिम तारीख तक फार्म नहीं भरने वाले मतदाता को अनुपस्थित माना जाएगा।
सौजन्य से: www.naidunia.com