July 16, 2026

ताप्ती जलस्तर कम नहीं हुआ,बालाजी महोत्सव का मेला मंदिर में: श्रीजी को दराबे-चुड़वे का भोग, 6 अक्टूबर तक परिसर में ही दर्शन – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में बालाजी महोत्सव के 12वें दिन शुक्रवार, 3 अक्टूबर को श्रीजी का मेला ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर न लगकर मंदिर परिसर में ही आयोजित किया गया। यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि सतियारा घाट पर ताप्ती नदी का जलस्तर सामान्य नहीं था।

.

शाम को मंदिर परिसर में 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के बीच ताप्ती नदी के जल से श्रीजी का कुम्भाभिषेक किया। इस दौरान बालाजी महाराज को उनके प्रिय प्रसाद दराबे और चुड़वे का भोग लगाया गया। अभिषेक का कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू होकर रात 9:30 बजे तक चला।

6 अक्टूबर तक चलेगा मेला अभिषेक के बाद श्रीजी का सुंदर श्रृंगार किया गया और दोबारा प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद शयन आरती हुई और मेले के पहले दिन के अनुष्ठान का समापन हुआ। मेला अब 6 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में ही चलेगा।

गौरतलब है कि 2008, 2019 और 2022 में भी नदी का जलस्तर बढ़ने पर मेला मंदिर परिसर में ही आयोजित किया गया था। इस बार 4 अक्टूबर को सुबह विशेष अभिषेक होगा और शाम 6 बजे से बालाजी महाराज मंदिर में भक्तों को दर्शन देंगे।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post