विदिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण: विधायक ने मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में नागरिकों से सहयोग की अपील – Vidisha News
विदिशा में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर मतदाता सूची सुधार का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में विधायक मुकेश टंडन ने भी वार्डों में जाकर लोगों से फॉर्म सही तरीके से भरने और समय पर जमा करने का आग्रह किया।
.
अभियान के दौरान नागरिकों को बताया जा रहा है कि फॉर्म भरने में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर वे सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और उन्हें इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं।
निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है। इसमें उन नामों को सही किया जा रहा है, जो दो जगह दर्ज हो गए थे या जिनकी जानकारी अधूरी थी।
विदिशा जिले में अब तक लगभग 11 लाख 20 हजार गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं। इनमें से करीब 50 प्रतिशत फॉर्म भरकर वापस मिल चुके हैं।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है, जिसके चलते बीएलओ तेजी से भरे हुए फॉर्म एकत्र करने में जुटे हैं।
सौजन्य से: www.bhaskar.com