July 15, 2026

यात्री ध्यान दें: ट्रैक कार्य के चलते इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट


मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर कम्प्लीट ट्रैक रिन्युअल कार्य के चलते 23 नवंबर से 60 दिनों का ब्लाक लिया जा रहा है। इसके चलते पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व आंशिक रूप से निरस्त किया जा रहा है।

By Nai Dunia News Network

Publish Date: Tue, 02 Dec 2025 01:06:35 AM (IST)

Updated Date: Tue, 02 Dec 2025 01:06:35 AM (IST)

नईदुनिया,इंदौर। मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर कम्प्लीट ट्रैक रिन्युअल कार्य के चलते 23 नवंबर से 60 दिनों का ब्लाक लिया जा रहा है। इसके चलते पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व आंशिक रूप से निरस्त किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर शार्ट-टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यात्रीगण ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post