2025 में ‘धुरंधर’ की बाप निकली 6 फिल्में, OTT पर जमकर देखी गईं ये क्लासिक सस्पेंस थ्रिलर
एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2026 की शुरुआत होने ही वाली है और दर्शक नई फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 2025 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा चर्चा उन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की रही, जो भले ही पुरानी हों, मगर कंटेंट के दम पर आज भी नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही 6 दमदार थ्रिलर फिल्मों पर-
जय भीम (Jai Bhim)
सूर्या की यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसकी कहानी आज भी उतनी ही असरदार लगती है। टीजे गनानवेल के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर एक वकील की कहानी है, जो आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए सिस्टम से लड़ता है।
प्लेटफॉर्म – (Amazon Prime Video)
कैथी (Kaithi)
2019 में आई लोकेश कनगराज की यह फिल्म साउथ की बेस्ट थ्रिलर्स में गिनी जाती है। कार्थी स्टारर इस फिल्म की कहानी एक ही रात में घटती है, जो दर्शकों को अंत तक सीट से हिलने नहीं देती।
प्लेटफॉर्म – (Amazon Prime Video)
विक्रम वेधा (Vikram Vedha)
2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ ने सस्पेंस थ्रिलर को नया आयाम दिया। एक पुलिस अफसर और गैंगस्टर के बीच की माइंड गेम पर आधारित यह फिल्म आर माधवन और विजय सेतुपति की शानदार अदाकारी के लिए आज भी याद की जाती है।
प्लेटफॉर्म – (JioHotstar)
महाराजा (Maharaja)
2024 में आई विजय सेतुपति की यह फिल्म एक आम पिता की असाधारण कहानी है। बेटी के लिए किसी भी हद तक जाने वाले पिता का यह सस्पेंस थ्रिलर दर्शकों को भावनात्मक और मानसिक रूप से झकझोर देता है।
प्लेटफॉर्म – Netflix
चिट्ठा (Chittha)
साल 2023 में रिलीज हुई सिद्धार्थ स्टारर यह फिल्म एक चाचा-भतीजी के रिश्ते की गहराई दिखाती है। मासूम सी कहानी कब सस्पेंस थ्रिलर में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता।
प्लेटफॉर्म – (JioHotstar)
एजेंट साई (Agent Sai)
2019 की यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म एक लोकल डिटेक्टिव के इर्द-गिर्द घूमती है। सीमित बजट के बावजूद फिल्म की कहानी और ट्विस्ट्स इसे खास बनाते हैं।
प्लेटफॉर्म – (Amazon Prime Video)
(सौजन्य से): www.naidunia.com