July 16, 2026

अरबाज खान और शूरा के घर बेटी का जन्म: 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने एक्टर


19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर रविवार को बेटी का जन्म हुआ है। शनिवार को शूरा को डिलीवरी के लिए मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था।

अरबाज इस दौरान शूरा के साथ मौजूद रहे थे। डिलीवरी के चलते शूरा की मां समेत परिवार के कुछ सदस्य भी अस्पताल में पहुंचे। शूरा ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी।

शनिवार को शूरा की मां अस्पताल के बाहर नजर आई थीं।

शनिवार को शूरा की मां अस्पताल के बाहर नजर आई थीं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सलमान खान भी इस खुशी के मौके पर अपने परिवार के साथ मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से मुंबई के लिए निकले थे।

इसके पहले 29 सितंबर को अरबाज और शूरा ने बेबी शावर का ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया गया था। इसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। सलमान खान भी इस खुशी के मौके पर पहुंचे थे।

सलमान की मां सलमा खान, उनके भाई सोहेल और यूलिया वंतूर भी इस इवेंट में नजर आए। वहीं एक्ट्रेस गौहर खान और निया शर्मा भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।

अरबाज दूसरी बार पिता बने

58 साल की उम्र में अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं। शूरा से पहले अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। उनके बेटे अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। हालांकि, 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया।

तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

बता दें कि कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शादी अरबाज की बहन, अर्पिता खान शर्मा के घर हुई थी।

अरबाज और शूरा की शादी में सलमान समेत पूरा परिवार पहुंचा था।

अरबाज और शूरा की शादी में सलमान समेत पूरा परिवार पहुंचा था।

अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। अरबाज उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे, जबकि शूरा लीड एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट थीं। काम के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

खबरें और भी हैं…

(सौजन्य से): www.bhaskar.com

Related post