July 15, 2026
TRENDING

नन्ही भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान: 55 साल बाद खान परिवार में जन्मी बेटी; दादी सलमा और हेलेन भी दिखीं बेहद खुश


29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान और शूरा खान माता-पिता बन गए हैं। शूरा ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया। इस खुशी के मौके पर सलमान खान भी अपनी शूटिंग से समय निकालकर नन्ही भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं दादी सलमा खान और हेलेन भी पोती से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं।

वीडियो में सलमान खान को मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी नजर आए।

इसके अलावा दूसरे वीडियो में सलमा खान और हेलेन को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, जो उन्हें सहारा देते हुए अस्पताल के अंदर ले जाते नजर आए। सिर्फ यही नहीं, बल्कि बेबी गर्ल से मिलने के लिए बारी-बारी से पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच रहा है। इससे पहले सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण को भी अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया था।

5 अक्टूबर को हुआ था बेबी गर्ल का जन्म

बता दें शूरा खान को शनिवार को डिलीवरी के लिए मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था। इस दौरान अरबाज पत्नी के साथ मौजूद थे। डिलीवरी के चलते परिवार के कुछ सदस्य भी अस्पताल पहुंचे थे। शूरा की मां, सोहेल खान और अरबाज के बेटे अरहान अस्पताल के बाहर देखे गए थे।

इसके पहले 29 सितंबर को अरबाज और शूरा ने बेबी शावर का ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया गया था। इसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। सलमान खान भी इस खुशी के मौके पर पहुंचे थे। शूरा ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी।

अरबाज और शूरा की शादी में सलमान समेत पूरा परिवार पहुंचा था।

अरबाज और शूरा की शादी में सलमान समेत पूरा परिवार पहुंचा था।

अरबाज दूसरी बार पिता बने

58 साल की उम्र में अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं। शूरा से पहले अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। उनके बेटे अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। हालांकि, 2017 में अरबाज और मलाइका ने आपसी सहमति से तलाक लिया।

बता दें कि कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शादी अरबाज की बहन, अर्पिता खान शर्मा के घर हुई थी।

खबरें और भी हैं…

(सौजन्य से): www.bhaskar.com

Related post