भोपाल में CM हाउस के पास दिनदहाड़े आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डॉक्टर को टक्कर मारकर सोने का कड़ा और घड़ी छीनी
राजधानी में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीएम हाउस से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने साइकिल सवार डॉक्टर को निशाना बनाया। …और पढ़ें
HighLights
- सीएम हाउस से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े लूट
- बाइक से टक्कर मारकर डॉक्टर को गिराया
- सोने का कड़ा, स्मार्ट वॉच और नकदी लूटी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीएम हाउस से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने साइकिल सवार डॉक्टर को निशाना बनाया।
ऐसे दिया गया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार बदमाश ने डॉक्टर को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दो अन्य बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश डॉक्टर के हाथ से सोने का कड़ा, स्मार्ट वॉच और नकदी लूटकर फरार हो गए।
टक्कर लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबर अपडे़ट की जा रही है
सौजन्य से: www.naidunia.com