July 15, 2026
TRENDING

DJ से मांगे 1 हजार रुपए, मना किया तो पीटा: गुप्ता टी स्टॉल पर चाय पीने गया था युवक, सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज – Bhopal News

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक DJ से रंगदारी मांगने के बाद उसे अगवा कर मारने की वारदात सामने आई है। घटना इंदिरा गांधी अस्पताल के पास की है। तलैया इलाके में पातरा पुल के पास रहने वाला वरुण वर्मा पेशे से DJ है। मंगलवार को वो गुप्ता टी स्टॉल पर चाय

.

बाणगंगा इलाके में ले जाकर पीड़ित को पीटा थोड़ी ही देर बाद अचानक उन तीन अज्ञात लोगों में से एक युवक ने वरुण के साथी को थप्पड़ मार दिया। जब वरुण ने बीच-बचाव किया तो वे युवक भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने वरुण से एक हजार रुपए की रंगदारी मांग डाली।

वरुण ने पैसे देने से मना किया तो तीनों युवक उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। आरोपियों ने उसे बापू की कुटिया के पीछे बाणगंगा इलाके में ले जाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान एक बदमाश ने वरुण के सिर और कंधे पर चाकू से वार कर दिया। वरुण को पुलिस एमएलसी के लिए हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में लेकर गई थी।

सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज वरुण ने पुलिस को बताया कि करीब एक घंटे बाद आरोपियों ने उसके मोहल्ले में रहने वाले शाहब और आमिर को कॉल कर कहा कि तुम्हारे मोहल्ले का लड़का हमारे पास है, आकर ले जाओ। इस मामले में पुलिस ने आमिर, साहब व अयान नाम के युवकों समेत सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तलैया थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post