July 15, 2026

फटे जूते में दिखे सलमान: लोग बोले-पिता सलीम ने गिफ्ट किए, तभी पुराने होने पर भी पहने; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फटे हुए जूते पहने दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही सामने आया, फैंस इस वीडियो पर अलग अलग तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा की सलमान खान को यह जूते उनके पिता सलीम खान ने दिए हैं लेकिन पुराने होने के बावजूद वह इन जूतों को पहन रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा की सलमान खान की सलमान खान अपने फार्म हाउस से सीधा ईवेंट अटेंड करने पहुंच गए। कई लोगों सलमान की सादगी की भी तारीफ करने लगे। हालांकि अब इन जूतों की असलियत और कीमत सामने आ गई है। वायरल वीडियो में दिखा जूतों का बुरा हाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सलमान कार से उतरते नजर आते हैं। सलमान के जूतों का लेदर आगे से निकला हुआ है और उनमें छेद भी है। इसे देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की तारीफ करना शुरू कर दी। कई लोगों ने लिखा कि इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान फटे जूते पहनने में शर्म महसूस नहीं करते। फटे नहीं, ये ‘डिस्ट्रेस्ड’ लग्जरी शूज हैं हालांकि ये पहली बार नहीं है कि सलमान ने इस तरह के जूते पहने हैं। इससे पहले सलमान टाइगर 3 के एक इवेंट में भी इसी तरह के जूते पहने दिखाई दिए थे। तब एक पत्रकार ने बताया था कि यह कोई पुराने फटे जूते नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के महंगे शूज हैं। दरअसल, ये शूज ‘डिस्ट्रेस्ड’ लुक (distressed look) कैटेगरी के हैं। फैशन की दुनिया में आजकल जानबूझकर कपड़ों और जूतों को फटा हुआ या गंदा दिखाने का ट्रेंड है, जिसकी कीमत लाखों में होती है। कंफर्ट के लिए फटे जूते पहनते हैं सलमान एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर जस्सी गिल ने बताया की सलमान कंफर्ट के लिए फटे हुए जूते पहनते हैं। पलक तिवारी ने बताया कि लोगों को लगता है कि सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं और उनके पास बहुत पैसा है, इसलिए उनके जूतों में कभी खराबी नहीं हो सकती। इस पर जस्सी ने कहा कि वह भी यही बताना चाहता हैं कि सलमान खान अक्सर वही लेदर के जूते पहनते हैं, जो काफी पुराने और फटे हुए होते हैं। वह उन्हीं जूतों में शूटिंग भी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा आराम उन्हीं में मिलता है। इसलिए वे बार-बार वही जूते पहनना पसंद करते हैं।

(सौजन्य से): www.bhaskar.com

Related post