July 15, 2026

IND vs ENG TEST:  यशस्वी ने टेस्ट में रचा इतिहास, एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर इस खिलाड़ी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड


IND vs ENG TEST:  यशस्वी ने टेस्ट में रचा इतिहास, एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर इस खिलाड़ी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड



IND vs ENG TEST : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। मौजूदा सीरीज के तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने वो कारनामा कर के दिखा दिया है जिसे आज तक कोई अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट प्लेयर नहीं कर सका था। तीसरे टेस्ट में ताबदतोड़ बल्लेबाजी के दम पर यशस्वी ने छक्कों की बरसात कर दी। एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में जायसवाल ने दिग्गज भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में भी उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व  दिग्गज खिलाड़ी की बराबरी कर ली है। इन हवाई छक्कों की वजह से जायसवाल ने अब तक खेली गई सीरीज में लगातार दो दोहरे शतक भी लगाए हैं।

जायसवाल ने तोड़ा ‘हिटमैन’ का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का जलवा इंग्लैंड के खिलाफ खूब दिखा रहे हैं। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में जायसवाल के बल्ले से अब तक 22 छक्के आ चुके हैं। और इसी के साथ ही यशस्वी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में, एक टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल ने रोहित शर्मा के एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2019 में  साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 19 छक्के जड़े थे। 

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

छक्के        खिलाड़ी     विपक्षी टीम        वर्ष

22     यशस्वी जायसवाल              इंग्लैंड                (2024) – सीरीज के पहले 3 टेस्ट में

19    रोहित शर्मा                साउथ अफ्रीका            (2019)

15    शिमरॉन हेटमायर             बांग्लादेश              (2018)

15    बेन स्टोक्स                    ऑस्ट्रेलिया             (2023)

जायसवाल ने की वसीम अकरम के रिकॉर्ड बराबरी 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 236 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 214 रन बनाए। इस दौरान जायसवाल के बल्ले से 14 चौके और 12 छक्के आए। इसके साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में जायसवाल ने करीब 28 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बता दें, साल 1996 में पाकिस्तान के दिग्गज प्लेयर वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले की एक पारी में 12 छक्के लगाए थे।  

टेस्ट मैच की एक पारी में 10 से अधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर  

12 छक्के – यशस्वी जायसवाल
12 छक्के – वसीम अकरम 
11 छक्के – नाथन एस्टल 
11 छक्के – मैथ्यू हेडन 
11 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम 
11 छक्के – बेन स्टोक्स
11 छक्के – कुसल मेंडिस 

Related post