July 15, 2026

IND vs SA 2nd Test Live Updates: मोहम्मद सिराज ने कसा साउथ अफ्रीकी टीम पर ‘पंजा’, बुमराह के खाते में 1 विकेट


IND vs SA 2nd Test Live Updates: मोहम्मद सिराज ने कसा साउथ अफ्रीकी टीम पर ‘पंजा’, बुमराह के खाते में 1 विकेट



IND vs SA 2nd Test Live Updates : नए साल के पहले हफ्ते में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन के मैदान पर आज यानी बुधवार (3 जनवरी) से खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम आज चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। रविचंद्रन आश्विन की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। जहां एक ओर साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है, वहीं टीम इंडिया भी अपनी पिछली हार का बदला लेने और सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

बता दें कि पिछले टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को एक पारी और 32 रनों की करारी मात दी थी।

हालांकि, साउथ अफ्रीका को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का यहां रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। बता दें भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है। ऐसे में केपटाउन में टेस्ट जीतकर भारत के पास इतिहास रचने का एक मौका है।

IND vs SA 2nd Test Live Updates: यहां देखें दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का लाइव अपडेट

IND vs SA 2nd Test Live Updates: मोहम्मद सिराज की आंधी में वापस पवेलीयन लौटी आधी साउथ अफ्रीकी टीम

मोहम्मद सिराज मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की आधी टीम को सिराज ने वापस पवेलीयन भेज दिया है।

मोहम्मद सिराज ने लगातार 2 ओवरों में 2 विकेट झटके  

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुरुआत की और मैच के तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। इसके बाद सिराज ने अपने तीसरे ओवर में साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को आउट किया। इसके बाद सिराज ने मैच के 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर टोनी डी जोरजी को आउट कर दिया। पहले 10 ओवेरों में साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 15 रन पर चार विकेट रहा।  

IND vs SA 2nd Test Live Updates : जसप्रीत बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को किया आउट

पहले सेशन के 9 वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। बॉल बल्ले पर लगकर हवा में उछली जिसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लपक लिया।

Related post