July 15, 2026
TRENDING

इंदौर के सराफा बाजार में सोना 1200-चांदी 2000 रु. उछली, सोने की बिक्री में गिरावट


उद्योग संगठन इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आइबीजीए) के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले सोने की बिक्री एक चौथाई (25 प्रतिशत) कम होकर 18 टन रह गई। पिछले साल इसी अवधि में 24 टन सोने के जेवरों की बिक्री हुई थी।

Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 06:40:48 PM (IST)

Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 06:50:46 PM (IST)

इंदौर सराफा बाजार के दाम।

HighLights

  1. सोने और चांदी के हाजिर दामों में भी तेजी आई है।
  2. इंदौर में सोना 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गया
  3. चांदी 1 लाख 50 हजार रुपये किलो पार पहुंच गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबार दिवस शुक्रवार देर रात निवेशकों-सटोरियों की लेवाली रहने से सोना वायदा 16 डालर उछलकर 3885 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 49 सेंट उछलकर 47.94 डालर प्रति औंस पर बंद हुई।

इसके चलते शनिवार को भारतीय बाजार में सोने और चांदी के हाजिर दामों में भी तेजी देखने को मिली। इंदौर में सोना 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गया वहीं चांदी 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।

शनिवार को इंदौर में सोना केडबरी 1200 रुपये उछलकर 121200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 2000 रुपये उछलकर 150900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

एक ज्वैलर्स का कहना है कि सोने के बढ़ते दामों की वजह से इस साल देशभर के बाजार में में दशहरे पर कारोबार बेहद सुस्त देखा गया।बीते साल दशहरे पर देशभर में 24 टन सोना बिका था।

naidunia_image

इंदौर के बंद भाव

  • सोना केडबरी रवा नकद में 121200 सोना (आरटीजीएस) 120800, सोना 22 कैरेट 109000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को सोना 120000 रुपये पर बंद हुआ।
  • चांदी चौरसा 150900, चांदी आरटीजीएस 150600 चांदी टंच 151000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1720 रुपये प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 148900 रुपये पर बंद हुई थी।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post