इंदौर में तीन दिवसीय चमत्कारी एक्यूप्रेशर मैग्नेट थेरिपी शिविर का समापन
वर्षों से छड़ी के सहारे वाले पेशेंट बिना सहारे चलने लगे फ्रोज़न शोल्डर ,साइटिका कमर एवं कंधे के सालों पुराने दर्द से भी कई लोगों को हुआ फायदा
इंदौर //इंदौर सेवा समिति द्वारा समिति के सक्रिय सदस्यों एवं समिति उपाध्यक्ष श्री हरीश मोटवानी एवं श्रीमती नेहा मोटवानी के विशेष सहयोग से एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेट थेरेपी के जादूगर के रूप में देश भर में सुप्रसिद्ध दिल्लीं निवासी डॉ श्री एस के गर्ग एवं श्रीमती डॉ कुमकुम गर्ग एवं सुपुत्र श्री रोहित गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेट थेरिपी सेवा शिविर 29, 30जून 1 जुलाई 2026 के सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस तीन दिवसीय शिविर में घुटने ,कमर , साइटिका ,फ्रोजन शोल्डर आदि कई दर्द के परेशान मरीजों को वर्षों पुराने दर्द से मिनटो में छुटकारा मिलने के चमत्कार एवं वाकर के सपोर्ट से चलकर आते पेशेंट वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय जोशी को बिना किसी सहारे के चलकर जाते देखना सबसे सुखद अनुभव रहा। एक्युप्रेशर शिविर में शहर की कई सुप्रसिद्ध हस्तियों सांसद श्री शंकर लालवानी ,शहर काजी श्री इशरत अली जी वरिष्ठ पत्रकार श्री मांगीलाल चौहान ,इनकम टैक्स ऑफिसर श्री राघव जी ,श्री अनिल भट्ट (पूर्व डीएसपी) श्री शरद काले सहित कई डॉक्टर्स एवं पूर्व जजेज ने भी लाभ लिया एवं डॉ गर्ग दंपति द्वारा किए गए इलाज की सराहना करते हुए उनके इलाज से कुछ ही मिनटों में दर्द से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया।
सफलता पूर्वक संपन्न तीन दिवसीय शिविर का समापन शहर काजी श्री इशरत अली जी द्वारा डॉ श्री एस के गर्ग जी को शाल पहना कर सम्मानित कर किया गया ।इंदौर सेवा समिति के संयोजक घनश्याम पटेल श्रीमती रुचिका पटेल अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश हिंगड श्रीमती राजमती हिंगड ,उपाध्यक्ष श्री हरीश मोटवानी श्रीमती नेहा मोटवानी सचिव श्री संजय यादव श्रीमती विजयलक्ष्मी यादव ,संचालक श्री जेम्स पॉल ,संचालक श्री भूपेंद्र नामदेव ने अपनी सक्रिय भूमिका से शिविर की सफलता में संपूर्ण योगदान दिया।शिविर के संचालन में श्री धर्मेंद्र वर्मा,श्रीमती प्रीति वर्मा ,श्रीमती संगीता ,श्रीमती कुसुम डेंगले एवं श्री गुलशन सौलंकी द्वारा संपूर्ण व्यवस्था संभाली गई।